नेपाल में हिमस्खलन से 9 पर्वतारोहियों की मौत

नेपाल में भूस्खलन से 9 पर्वतारोहियों की मौत

काठमांडू : नेपाल के मनास्लू पर्वत पर हुए हिमस्खलन के चलते कम से कम नौ पर्वतारोहियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि 25 पर्वतारोहियों का दल मनास्लू पर्वत के 8,156 मीटर ऊंचे शिखर के करीब पहुंच गया था लेकिन शनिवार की रात बर्फ की एक चट्टान उन पर आ गिरा। इस दल में मुख्य रूप से फ्रांस और जर्मनी के पर्वतारोही शामिल थे।

हादसे के बाद 13 पर्वतारोहियों को बचा लिया गया जबकि नौ की मौत होने की पुष्टि की गई है तथा अन्य तीन लोग लापता हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, September 23, 2012, 19:50

comments powered by Disqus