Last Updated: Tuesday, February 28, 2012, 03:59
ओस्लो : नोबेल शांति पुरस्कार के लिए बिल क्लिंटन, हेल्मुट कोल, यूरोपीय संघ और विकिलिक्स संदिग्ध ब्राडली मैनिंग सहित कुल 231 व्यक्तियों को नामित किया गया है।
नोबेल संस्थान के प्रमुख गैर लुनडेस्टाड ने बताया कि हमेशा की तरह विश्व के कोने-कोने से सामान्य ‘प्रत्याशियों’ और कुछ नये आगंतुकों, कुछ मशहूर और कुछ अनजान लोगों को इसमें शामिल किया गया है।
इसमें 188 व्यक्ति और 43 संगठनों के नाम शामिल है।
पिछले साल 241 व्यक्तियों को इसके लिए नामित किया गया था और यह प्रतिष्ठित पुरस्कार लाइबेरिया के राष्ट्रपति एलेन जॉनसन सरलीफ, लाइबेरिया के कार्यकर्ता लेयमाह गबोवी और यमन के ‘अरब देशों में चली बदलाव की बयार’ के कार्यकर्ता तवाक्कोल करमान को दिया गया था। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, February 28, 2012, 09:36