Last Updated: Wednesday, December 28, 2011, 09:08
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी कैबिनेट सहयोगी हिलेरी क्लिंटन को वर्ष 2011 की सबसे पंसदीदा व्यक्तियों की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
अमेरिका के साथ मिलकर हाल ही में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार गैपल पोल ने बुधवार को कहा कि अमेरिकियों ने विदेश सचिव हिलेरी क्लिंटन और राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम दुनिया के किसी भी हिस्से में रहे रहे ‘मोस्ट एडमायर्ड वूमन’ और ‘मोस्ट एडमायर्ड मैन’ (की सूची में) बरकरार रखा है। मोस्ट एडमायर्ड वूमन की श्रेणी में हिलेरी 10 साल और ओबामा ‘मोस्ट एडमायर्ड मैनन’ में चार साल से बरकरार है।
मोस्ट एडमायर्ड वूमन में शीर्ष पांच में ओपरा विनफ्रे, मिशैल ओबामा, साराह पालिन और कोंडोलीजा राइस जबकि मोस्ट एडमायर्ड मैन में जॉज डब्ल्यू बुश, बिल क्लिंटन, बिली ग्राहम और वारेन वफेट का नाम शामिल है। क्लिंटन के अलावा और किसी महिला को अब तक इतनी बार ‘मोस्ट एडमायर्ड वूमन’ का खिताब नहीं मिला है।
(एजेंसी)
First Published: Wednesday, December 28, 2011, 14:38