Last Updated: Monday, July 1, 2013, 08:55

जोहानिसबर्ग : महात्मा गांधी के ‘सत्याग्रह’ द्वारा मार्टिन लूथर किंग को अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा कैसे मिली इस बारे में अपनी दोनों किशोर बेटियों को समझाने और उनकी कहानी बताने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा शिक्षक के चोले में नजर आए।
नेल्सन मंडेला ने अपने 27 वर्ष के कारावास का दो तिहाई हिस्सा जिस द्वीप पर गुजारा था उसी रोबेन द्वीप की यात्रा के दौरान ओबामा ने साशा और मालिया को बताया कि कैसे महात्मा गांधी ने अहिंसा के अपने राजनीतिक आंदोलन की शुरूआत दक्षिण अफ्रीका से की।
व्हाइट हाउस के बयान के मुताबिक ओबामा, एक बात शायद आप लोगों को ना पता हो कि राजनीतिक अहिंसा का विचार सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में ही पनपा था क्योंकि महात्मा गांधी यहीं पर वकील थे। अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति ने कहा, यहीं पर उन्होंने अपना पहला राजनीतिक आंदोलन चलाया। जब वह वापस गए तो उनके विचार अंतत: भारत की स्वतंत्रता का कारण बने और महात्मा गांधी ने जो किया मार्टिन लूथर किंग उसी से प्रेरित हुए। (एजेंसी)
First Published: Monday, July 1, 2013, 08:55