Last Updated: Sunday, August 12, 2012, 14:57
लाहौर : पाकिस्तानी सीमा सुरक्षा बल पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने वाघा सीमा के जरिए दाखिल होने का प्रयास कर रहे दो कथित तस्करों को मार गिराया है।
अधिकारियों ने बताया कि छह तस्करों ने शनिवार को भारतीय सीमा से पाकिस्तान में दाखिल होने का प्रयास किया। इन लोगों को पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने चुनौती दी, लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी।
जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की, जिसमें दो संदिग्ध तस्कर मारे गए। दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे।
मारे गए संदिग्ध तस्करों की शिनाख्त अकील शाह और मुहम्मद कामरान के रूप में हुई है। दोनों पाकिस्तान के रहने वाले थे। (एजेंसी)
First Published: Sunday, August 12, 2012, 14:57