पाकिस्तान के क्वेटा में तीन लोगों की हत्या

पाकिस्तान के क्वेटा में तीन लोगों की हत्या

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के क्वेटा शहर में आज अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर तीन व्यक्तियों की हत्या कर दी जबकि एक अन्य को घायल कर दिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक हामिद शकील ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में सिटी थाने के समीप कुछ बंदूकधारियों ने एक कार पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। ये लोग मोटरसाइकिल से आए थे।

गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घायल दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने बंदूकधारियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इन हत्याओं के कारण का भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 15, 2012, 09:09

comments powered by Disqus