पाकिस्तान के दरगाह में भगदड़, 8 मरे

पाकिस्तान के दरगाह में भगदड़, 8 मरे

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दरगाह में भगदड़ मचने से सोमवार को कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

समाचार चैनल जियो न्यूज के मुताबिक पगारा के पीर सिबघतुल्ला शाह रशदी के पहुंचने के बाद पीर जो गोठ में भगदड़ मच गई।

दरगाह के प्रशासनिक प्रमुख ने कहा कि पगारा के पीर के हजारों अनुयायी जब दरगाह से लौट रहे थे, तब यह हादसा हुआ।

अधिकारी ने कहा, मौसम काफी गर्म और उमस भरा था। भगदड़ के बाद दम घुटने से अधिकतर लोगों की मौत हुई। भीड़ में कुचलने के कारण कुछ लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 20, 2012, 19:30

comments powered by Disqus