पाकिस्तान के पास 90 से 110 परमाणु हथियार : रिपोर्ट

पाकिस्तान के पास 90 से 110 परमाणु हथियार : रिपोर्ट

वॉशिंगटन : पाकिस्तान के पास करीब 90 से 110 परमाणु हथियार हैं। यह जानकारी कांग्रेस की नवीनतम रिपोर्ट में दी गई है। इसमें अमेरिकी सांसदों को सूचित किया गया है कि इस्लामाबाद अमेरिका के साथ परमाणु सहयोग समझौता करने को इच्छुक है जिसे उनकी मंजूरी आवश्यक है।

अमेरिकी कांग्रेस की स्वतंत्रत शोध शाखा कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) में बताया गया है, ‘पाकिस्तान के पास संभवत: 90 से 110 परमाणु हथियार हैं, जबकि इससे ज्यादा भी हो सकता है।’ रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इस्लामाबाद विखंडनीय सामग्री का उत्पादन कर रहा है, इससे संबंधित उत्पादन सुविधाओं को जोड़ रहा है और अतिरिक्त आपूर्ति वाहन तैनात कर रहा है। इन कदमों से पाकिस्तान अपने परमाणु हथियार की संख्या और गुणवत्ता में वृद्धि करने में सक्षम होगा।’

इसने एक सार्वजनिक आकलन का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के पास फिलहाल 60 से 80 परमाणु हथियार हैं। इसमें कहा गया है, ‘पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के विस्तार की फिलहाल स्थिति 2008 के अमेरिका-भारत परमाणु सहयोग समझौते के चलते है, यह स्पष्ट नहीं है। इस्लामाबाद के पास सार्वजनिक, विस्तृत परमाणु सिद्धांत नहीं है लेकिन उसकी ‘न्यूनतम परमाणु प्रतिरोधी क्षमता’ को भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सैनिक कार्रवाई से रोकने पर लक्षित माना जाता है।’ (एजेंसी)

First Published: Friday, February 15, 2013, 18:55

comments powered by Disqus