पाकिस्तान में सड़क हादसा, 20 मरे - Zee News हिंदी

पाकिस्तान में सड़क हादसा, 20 मरे

इस्लामाबाद : पूर्वी पाकिस्तान में एक बस दुर्घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। तेज गति से बस चला रहे चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई। दुघर्टना पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में सोमवार शाम लगभग 5:30 बजे की है। इस दुघर्टना में दर्जनों यात्री घायल हो गए। बस लाहौर के लिए जा रहा था।

 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उर्दू चैनल दुनिया टीवी के हवाले से कहा है, 'मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि इसमें कई लोग गम्भीर रूप से घायल हैं।' उल्लेखनीय है कि बस में 55 यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना तेज गति से वाहन चलाने की वजह से हुई है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, March 27, 2012, 09:09

comments powered by Disqus