पाक में बंदूकधारियों का पुलिस थाने पर हमला, 1 मरा

पाक में बंदूकधारियों का पुलिस थाने पर हमला, 1 मरा

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पश्चिम भाग में सोमवार को बंदूकधारियों के समूह ने एक पुलिस थाने पर हमला किया जिसमें कम से कम एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

खैबर पख्तूनवा प्रांत के बन्नू शहर में उग्रवादियों ने सुबह करीब नौ बज कर 45 मिनट पर पुलिस थाने में घुस कर हमला किया।

समाचार चैनलों की खबरों में कहा गया है कि उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई और कम से कम एक पुलिसकर्मी मारा गया।

खबरों के अनुसार, कम से कम पांच उग्रवादी पुलिस थाने के अंदर थे।

अधिकारियों ने अब तक घटना के बारे में कुछ नहीं कहा है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके और पुलिस थाने को घेर लिया है। स्थानीय पुलिस की मदद के लिए सेना बुलाई गई है। (एजेंसी)

First Published: Monday, July 16, 2012, 13:39

comments powered by Disqus