पाक में भूस्खलन, 3 सैनिकों की मौत, 18 लापता

पाक में भूस्खलन, 3 सैनिकों की मौत, 18 लापता

इस्लामाबाद : नियंत्रण रेखा पर शारदा सेक्टर में भारी बर्फबारी के बाद भूस्खलन के कारण कम से कम तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गयी और 18 लोग लापता हैं। लापता लोगों में से आठ सैनिक हैं। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आने से तीन सैनिकों की मौत हो गयी। आठ सैनिक और 10 आम नागरिक लापता हैं। लापता आम नागरिक पाकिस्तानी सेना के लिए काम कर रहे थे। (एजेंसी)

First Published: Saturday, December 1, 2012, 09:17

comments powered by Disqus