पाक में रमजान के लिए तालिबान का फरमान

पाक में रमजान के लिए तालिबान का फरमान

पेशावर : तालिबान ने शनिवार को पर्चे बांटकर उत्तरपश्चिम पाकिस्तान में रमजान के महीने में कसे और पतले कपड़े पहनने के खिलाफ चेताया है और रोजा नहीं रखने पर एक महीने कैद रखने की चेतावनी दी है।

तालिबान ने दक्षिण वजीरिस्तान एजेंसी के वाना मुख्यालय में मुल्ला नजीर तालिबान समूह की शूरा बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला किया।

तालिबान के पर्चे में कहा गया कि इस पाक महीने में पुरुषों और महिलाओं के लिए कसे और पतले कपड़े पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इसमें दुकानों और दर्जियों को इन आदेशों का उल्लंघन करने पर कड़ी सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है।

पर्चे में कहा गया कि रमजान के दौरान अगर कोई रोजा नहीं रखने वाला पाया गया तो उसे एक महीने कैद में रखा जाएगा।

पचरें में दुकानदारों को रमजान के दौरान आतिशबाजी नहीं बेचने के लिए कहा गया। इसमें कहा गया कि इस बातों का उल्लंघन करने पर शरिया कानून के अनुसार सजा दी जाएगी। (एजेंसी)

First Published: Saturday, July 13, 2013, 19:17

comments powered by Disqus