Last Updated: Friday, April 5, 2013, 22:47
इस्लामाबाद : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत खबर कबाइली क्षेत्र में शुक्रवार को विद्रोहियों के खिलाफ एक अभियान के दौरान 14 आतंकी ढेर कर दिये गये और इस दौरान 4 सैनिक भी मारे गये।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान में 5 सैनिक घायल हुये और आतंकियों के चार ठिकाने ध्वस्त कर दिये गये।
यह मुठभेड़ उस वक्त हुयी जब सुरक्षा बल खबर एजेंसी की तिराह घाटी में अभियान चला रहे थे। (एजेंसी)
First Published: Friday, April 5, 2013, 22:47