Last Updated: Monday, February 27, 2012, 07:14
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि नाटो की अफगानिस्तान जाने वाली आपूर्ति के लिए पाकिस्तान ने कभी भी अपना हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया था बल्कि सिर्फ सड़क सम्पर्क को निलम्बित किया गया है।
उन्होंने कहा, मंत्रिमंडल की रक्षा समिति ने नाटो की अफगानिस्तान के लिए सड़क मार्ग से होने वाली आपूर्ति निलम्बित करने एवं शम्सी हवाईअड्डा अमेरिका से खाली करना का फैसला किया था।
दो सीमाई चौकियों पर 26 नवम्बर को हुए नाटो के हवाई हमले में 24 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने के बाद इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान जाने वाले आपूर्ति मार्गो को बंद कर दिया था।
हाल ही में पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत कैमरुन मंटेर ने कहा था कि जमीनी मार्ग बंद होने के बावजूद नाटो हवाई मार्ग से आपूर्ति जारी रखेगा। इसके साथ ही रक्षा मंत्री चौधरी अहमद मुख्तार ने कहा कि मानवीय आधार पर केवल खाद्य सामग्री की आपूर्ति के लिए मार्ग अस्थाई तौर पर खोला गया है। (एजेंसी)
First Published: Monday, February 27, 2012, 14:16