Last Updated: Friday, February 10, 2012, 15:29
मास्को : रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ऐसे पहले शख्स बन गए हैं, जिन्हें लाखों साल पुरानी वोस्तोक झील के पानी का नमूना सौंपा गया है। उन्होंने रूसी वैज्ञानिकों के झील से जुड़े अनुसंधान की जमकर तारीफ की है।
प्राकृतिक संसाधन मंत्री युरी तृतनेव ने पानी का नमूना पुतिन को सौंपा। वोस्तोक झील लाखों साल से अंटार्टिक में छिपी थी। पुतिन ने वोस्तोक झील की खोज को बड़ी उपलब्धि करार दी और कहा कि अनुसंधान टीम के सदस्यों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाएंगे। (एजेंसी)
First Published: Friday, February 10, 2012, 20:59