पेरू में भूकंप में 60 से अधिक घायल - Zee News हिंदी

पेरू में भूकंप में 60 से अधिक घायल






लीमा : पेरू के तट के समीप दक्षिण मध्य क्षेत्र में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप में करीब 60 लोग घायल हो गए।

 

क्षेत्रीय अधिकारी एलोंसो नवारो ने इलाके का दौरा करने के बाद स्थानीय रेडियो को बताया, स्थानीय अस्पतालों और क्लिनिकों में 60 घायलों का उपचार किया है।

 

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं और किसी की हालत गंभीर नहीं है।

 

भू स्थतिक संस्थान पेरू ने भूकंप की तीव्रता 6. 2 बतायी है। हालांकि अमेरिकी सरकार के शोधकर्ताओं ने इसे 6. 3 आंका है।

First Published: Monday, January 30, 2012, 16:49

comments powered by Disqus