Last Updated: Monday, May 6, 2013, 14:51
लंदन : पैगंबर मोहम्मद के पदचिन्हों के एक दुर्लभ चित्र की इस माह के अंत में एक ब्रितानी नीलामीघर में नीलामी की जाएगी। नीलामी में इस चित्र की कीमत 10 हजार से 15 हजार पाउंड तक रहने की संभावना है।
18वीं सदी में बने इस चित्र की नीलामी मुलॉक ऑक्शन्स में की जाएगी। मुलॉक के नीलामीकर्ता रिचर्ड वेस्टवुड ब्रूक्स ने कहा कि यह बेहतरीन चित्र इस्लामी विरासत का बहुत महत्वपूर्ण अंश है। लिखित और मौखिक सूत्रों के अनुसार, पैगंबर मोहम्मद ने अपने नंगे पैरों के निशान कई पत्थरों पर छोड़े थे। इनमें से कुछ पदचिन्हों को तो यथास्थान ही संरक्षित कर दिया गया था और कुछ पदचिन्हों को बाद में मस्जिदों, दरगाहों और प्रसिद्ध मुस्लिम हस्तियों के मकबरों में संरक्षित कर दिया गया।
इनमें से कुछ पदचिन्हों को इकट्ठा करके अब इस्तानबुल के टॉपकोपी संग्रहालय में रखा गया है। 18वीं सदी की इज्निक टाईल पर छपे पैगंबर के पैरों के निशान को यूनान के बेनाकी इस्लामी संग्रहालय में रखा गया है। (एजेंसी)
First Published: Monday, May 6, 2013, 14:51