Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 10:58
वेटिकन सिटी : पोप के एक पूर्व खानसामे को दस्तावेज चुराने में मदद देने के लिये वेटिकन के एक कंप्यूटर विशेषज्ञ के खिलाफ कल सुनवाई होगी। यह एक ऐसा मामला है जिससे इस पवित्र माने जाने वाली जगह पर भंडाफोड़ करने वाले अन्य लोगों का खुलासा हो सकता है।
पोप के पूर्व खानसामे पाउलो गैब्रियल को दोषी पाये जाने के बाद 18 महीने की सजा दी गई है जिसके बाद कंप्यूटर विशेषज्ञ क्लाउडियो स्सीअरपेल्लेत्ती के खिलाफ सुनवाई शुरू हो रही है। खानसामे ने स्वीकार किया था कि उसने अखबारों को दस्तावेज लीक किये और भ्रष्टाचार और ‘कुटिल राजनीति’ का आरोप लगाया था। 48 वर्षीय कंप्यूटर विशेषज्ञ को 25 मई को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि जांच पूरी नहीं हुई थी फिर उसे उसी दिन रिहा कर दिया गया। (एजेंसी)
First Published: Sunday, November 4, 2012, 10:58