प्रतिबंध पर अमेरिका का व्यवहार साम्राज्यवादी: पुतिन

प्रतिबंध पर अमेरिका का व्यवहार साम्राज्यवादी: पुतिन

प्रतिबंध पर अमेरिका का व्यवहार साम्राज्यवादी: पुतिनमास्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि मानवाधिकार हनन के संदिग्ध एक रूसी अधिकारी के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून अपना कर अमेरिका खुद को कठोरतम साबित करने के प्रयास में है।

रूसी जनता के साथ आमने-सामने सवाल-जवाब सत्र में हिस्सा लेते हुए पुतिन ने कहा कि पिछले वर्ष के आखिर में अमेरिका द्वारा मैग्निटस्के कानून अमल में लाया जाना कुछ और नहीं वाशिंगटन का साम्राज्यवादी व्यवहार का सबूत है। इस कानून का प्रयोग वर्ष 2009 में मास्को के एक वकील और मुखबिर की पुलिस हिरासत में हुई मौत को लेकर किया गया। पुतिन ने सवाल किया कि यह क्यों किया गया? यह दिखाने के लिए कि हम इस मामले में कठोर हैं। यह साम्राज्यवादी व्यवहार है।

रूस ने अमेरिकी अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में जैसे को तैसा वाली कहावत चरितार्थ करने वाले कानून का प्रयोग के अलावा अमेरिकी परिवारों पर रूसी बच्चों को गोद लेने पर विवादास्पद प्रतिबंध लगा कर जवाब दिया है। पुतिन ने कहा कि हमने चेतावनी दी है कि हम जवाब देंगे। रूसी नेता ने अमेरिका के साथ रिश्ते में ठंडापन आना स्वीकार किया, लेकिन यह भी कहा कि वर्ष 2003 में इराक पर हमला होने के बाद से ही दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ने शुरू हो चुके थे।

पुतिन ने कहा कि हम हर जगह अव्यवस्था पाते हैं और हम इस बात में भी भरोसा नहीं करते कि अमेरिका की स्थिति नि:संदेह सही है। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि हम उनके साथ रिश्ते सुधारना नहीं चाहते। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 26, 2013, 17:56

comments powered by Disqus