प्रिंस फिलिप को अस्पताल से मिली छुट्टी

प्रिंस फिलिप को अस्पताल से मिली छुट्टी

प्रिंस फिलिप को अस्पताल से मिली छुट्टीलंदन : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप (91) को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ब्लैडर संक्रमण होने के चलते वह पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

पूर्वी स्कॉटलैंड के अर्बेदीन रॉयल इंफर्मेरी से निकलते हुए उन्होंने वहां के कर्मचारियों से हाथ मिलाया।

गौरतलब है कि पिछले नौ महीने में तीसरी बार उनका स्वास्थ्य खराब हुआ था।

फिलिप की आधिकारिक पदवी ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग है।

कार की पिछली सीट पर वह बिना किसी सहारे के बैठे थे और उन्होंने मुस्कुराते हुए अपना हाथ हिलाया। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 20, 2012, 19:38

comments powered by Disqus