Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 17:51
लंदन : भारतीय मूल के कारोबारी ने लंदन के मध्य में स्थित अपने बंगले को नया रूप देने और उसकी साज-सज्जा पर पांच करोड़ पाउंड खर्च किए हैं। प्रकाश लोहिया ने मेफेयर इलाके में स्थित मकान को नया रूप देने के लिए इतिहासकारों, डिजाइनरों और शिल्पकारों की सेवा ली थी। लोहिया की संपत्ति दो अरब पाउंड आंकी गई है।
लोहिया दुनिया के रसूखदारों में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने भारतीय मूल के मशहूर इस्पात कारोबारी लक्ष्मी निवास मित्तल से शादी की है। समाचार पत्र ‘द संडे टाइम्स’ के अनुसार लोहिया के बेटे अमित भी लंदन में एक बड़ी संपत्ति खरीदने के पक्षधर हैं। लोहिया के मेफेयर स्थित मकान ‘शेरिदान हाउस’ का निर्माण 1770 में हुआ था। उन्होंने इस संपत्ति को 2008 में खरीदा था। (एजेंसी)
First Published: Sunday, August 25, 2013, 17:51