Last Updated: Friday, October 14, 2011, 13:52
बगदाद : पूर्वी बगदाद में दो बम विस्फोट हुए जिनमें 18 लोग मारे गए और 43 घायल हो गए। इराकी अधिकारियों ने बताया कि कल रात सद्र शहर में ये विस्फोट हुए। इससे एक दिन पहले ही राजधानी में अलग अलग हमलों में 25 लोग मारे गए थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पहला विस्फोट सद्र शहर में एक संकरी गली में स्थित एक मकान में हुआ। जैसे ही लोग विस्फोट स्थल पर एकत्र हुए, उसी समय दूसरा विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुलिस अधिकारी हैं।
अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की कि विस्फोट में 18 लोग मारे गए हैं।
इराक में लगभग हर दिन बम हमले, गोलीबारी और अन्य तरह से हिंसा हो रही है जबकि अमेरिकी सैनिक इस साल के अंत तक देश से जाने की तैयारी कर रहे हैं।
(एजेंसी)
First Published: Friday, October 14, 2011, 19:23