Last Updated: Sunday, March 31, 2013, 09:36

पेरिस : बम हमले की चेतावनी मिलने के बाद विश्व प्रसिद्ध एफिल टावर को खाली कराना पड़ा। फोन पर मिली धमकी के बाद करीब 1400 सैलानियों को वहां से हटाया गया। पुलिस ने जगह की तलाशी ली और किसी भी संदिगध वस्तु को खोज पाने में नाकाम रहने के बाद टावर को कल ढाई घंटे बाद खोल दिया गया।
पुलिस ने बताया कि पेरिस के एक उपनगर से स्थानीय समयानुसार रात के 9 : 30 बजे कॉल आया जिसमें हमले की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि आतंकवाद निरोधी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने पूर्ववर्ती उपनिवेश माली में इस्लामवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान के बाद देश में हमलों की आशंका के बीच फ्रांस में सुरक्षा बढा दी गई है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, March 31, 2013, 09:36