बराड़ हमला : तीसरा भारतीय बना आरोपी

बराड़ हमला : तीसरा भारतीय बना आरोपी

बराड़ हमला : तीसरा भारतीय बना आरोपी लंदन : ब्रिटेन की पुलिस ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ के नायक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के.एस. बराड़ पर हमले के मामले में एक महिला सहित दो लोगों की गिरफ्तारी के एलान के एक दिन बाद शुक्रवार को भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति को इसी मामले में आरोपी बनाया गया।

वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष आज 36 साल के दिलबाग सिंह को पेश किया गया गया। पुलिस का कहना है कि सिंह का कोई स्थायी पता नहीं है।

निजी काम से लंदन आए बराड़ (78) पर 30 सितम्बर को मध्य लंदन में तब हमला किया गया जब वह अपनी पत्नी मीना के साथ होटल से लौट रहे थे। हमले में उनके गर्दन और गाल पर जख्म आए थे।

पुलिस ने गुरुवार को एलान किया था कि पश्चिम लंदन में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को हत्या और गंभीर रूप से जख्मी करने के षड्यंत्र में जबकि हमलावर का सहयोग करने के संदेह में 55 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

वूलवरहैम्पटन के बरजिंदर सिंह सांघा (33) और बर्मिंघम के मनदीप सिंह संधू (34) को पिछले महीने ही बराड़ को गंभीर रूप से जख्मी करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।

सांघा पर बराड़ की पत्नी मीना पर हमला करने का भी आरोप है। सुनवाई की अगली तारीख सात दिसम्बर को भारतीय मूल के इन दो लोगों को ब्रिटेन की अदालत में पेश होना है। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 23, 2012, 21:20

comments powered by Disqus