बरार पर हमले के संबंध में एक और गिरफ्तार

बरार पर हमले के संबंध में एक और गिरफ्तार

बरार पर हमले के संबंध में एक और गिरफ्तारलंदन : ऑपरेशन ब्लू स्टार के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल बरार पर हमले के संबंध में यहां एक 29 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है जिससे इस मामले में हिरासत में लिये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर तीन हो गई है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने यहां एक बयान जारी कर कहा कि तीस सितंबर को लंदन में लेफ्टिनेंट जनरल कुलदीप सिंह बरार पर हमले के संबंध में एक और गिरफ्तारी की गई है।

उन्होंने कहा, 10 अक्तूबर को एक 29 वर्षीय व्यक्ति को हत्या की साजिश रचने के संदेह में वेस्ट मिडलैंड में उसके आवासीय पते से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की पहचान बताये बिना कहा कि उसे हिरासत में रखा गया है। आज की गिरफ्तारी के साथ ही तीन लोगों को हिरासत में रखा गया है।

बरार को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाये जाने के आरोपी भारतीय मूल के दो व्यक्तियों सात दिसंबर को ब्रिटिश अदालत में सुनवाई के दौरान पेश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले के संबंध में गिरफ्तार किये गये 10 अन्य लोगों को जमानत दे दी गई थी लेकिन उनके खिलाफ जांच जारी है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, October 10, 2012, 23:49

comments powered by Disqus