बरार हमला : एक आरोपी ने अपना दोष माना

बरार हमला : एक आरोपी ने अपना दोष माना

बरार हमला : एक आरोपी ने अपना दोष मानालंदन : लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के एस बरार पर हमले के आरोपी तीन सिखों में से एक ने अपना दोष स्वीकार कर लिया है।

आरोपियों के खिलाफ सुनवाई दो अप्रैल से शुरू होगी। उन्हें शुक्रवार को दो अप्रैल तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया।

साउथवर्क क्राउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान 33 वर्षीय बरजिंदर सिंह सांघा ने वर्ष 1984 में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार के नायक बरार को गंभीर रूप से घायल करने के इरादे से किए गए हमले के आरोप को स्वीकार कर लिया। लेकिन मनदीप सिंह संधू (34 वर्ष) और दिलबाग सिंह (36 वर्ष) ने अपना दोष स्वीकार नहीं किया।

78 वर्षीय बरार पर 30 सितंबर 2012 को मध्य लंदन में हमला किया गया था। तब वह निजी दौरे पर वहां थे और अपनी पत्नी के साथ उस होटल की ओर जा रहे थे जहां वह ठहरे थे। हमले में उनकी पत्नी घायल नहीं हुईं। मदद के लिए पत्नी की चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को बुलाया गया था।

सांघा ने बरार की पत्नी पर हमला करने के दूसरे आरोप में खुद को बेकसूर बताया।

जज एलिस्टर मैक्क्रेथ ने तीनों आरोपियों से कहा, ‘आपको दो अप्रैल तक हिरासत में भेजा जाता है। दो अप्रैल को आप लोग सुनवाई के लिए पेश होंगे।’ उन्होंने सांघा से कहा ‘सांघा, सुनवाई पूरी होने के बाद आपको आपके किए की सजा मिलेगी।’ (एजेंसी)

First Published: Friday, January 18, 2013, 23:55

comments powered by Disqus