Last Updated: Friday, October 19, 2012, 18:37

रोम : इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी शुक्रवार को अदालत में उपस्थित हुए और उन्होंने देह व्यापार में लिप्त अवयस्क युवतियों से किसी भी प्रकार के सम्बंधों से इंकार किया। बर्लुस्कोनी ने कहा कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग नहीं किया है।
इतालवी समाचार पत्र `ला रिपब्लिका` ने बर्लुस्कोनी के हवाले से बताया, `रूबी से मेरे कभी भी अंतरंग सम्बंध नहीं थे। मैंने उसे व्यापार करने के लिए धन उधार दिया था। मेरा मानना था कि वह 18 वर्ष से अधिक की है।` बर्लुस्कोनी करीमा एल-महराग का जिक्र कर रहे थे जिसे रूबी रूबाक्युरी के नाम से भी जाना जाता है।
पूर्व प्रधानमंत्री पर 18 वर्ष से कम उम्र की रूबी के साथ शारीरिक सम्बंध बनाने का आरोप है। इसके लिए बर्लुस्कोनी से रूबी को उपहार एवं नकद राशि मिली थी। माना जाता है कि रूबी बर्लुस्कोनी की `बूंगा बूंगा` पार्टियों में शामिल रही थी।
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी भी पद का दुरुपयोग नहीं किया। पत्र के अनुसार बर्लुस्कोनी ने कहा, `मैंने रूबी को जेल से रिहा कराने के लिए कभी भी पुलिस पर दबाव नहीं बनाया।` (एजेंसी)
First Published: Friday, October 19, 2012, 18:37