बहरीन में दम घुटने से चार भारतीयों की मौत - Zee News हिंदी

बहरीन में दम घुटने से चार भारतीयों की मौत

 

दुबई : बहरीन के हमद में काम कर रहे चार भारतीय मजदूरों की मौत हो गई। बताया जाता है कि यह हादसा कार्बन मोनोऑक्साइड के प्रभाव के कारण हुआ। पुलिस का कहना है कि एक साथ रह रहे मजदूरों ने सोने के लिए जाने से पहले अलाव जलाया, जिससे कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड फैल गई। सुबह चार मजदूर मृत पाए गए। उनके साथ रह रहा पांचवां मजूदर किसी प्रकार बच गया।

 

गल्फ डेली न्यूज के अनुसार साथ रह रहे यह पांचों मजदूर केरल के हैं। सुबह जब उनके साथ काम करने वाला मजदूर उनके कमरे पर पहुंचा तो उनके शव पाए गए। पुलिस का कहना है कि जिंदा बचे मजदूर की पहचान सुनील सुदर्शन के रूप में हुई है। उसकी भी हालत इस समय गंभीर बनी हुई है।

(एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 24, 2012, 16:56

comments powered by Disqus