Last Updated: Sunday, April 8, 2012, 10:19
ढाका : बांग्लादेश में भारत के कानून की तर्ज पर हिन्दू विवाहों का पंजीकरण अनिवार्य बनाया जाएगा ताकि धर्म को मानने वाले लोगों के अधिकारों की रक्षा हो सके।
कानून मंत्री शफीक अहमद ने कल यहां कहा कि हिन्दू विवाहों का पंजीकरण अनिवार्य बनाया जा रहा है। उन्होंने हिन्दू समुदाय के लोगों के अधिकार विषयक एक सेमिनार में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून के संबंध में विभिन्न पक्षों के साथ सलाह मशविरा किया गया है। इस बारे में कानून मंत्रालय की स्थायी संसदीय समिति में चर्चा की गयी है।
अहमद ने हालांकि कहा कि सरकार ऐसा कोई कानून नहीं बनाएगी जिससे लोगों की धार्मिक भावना आहत होती हो।
First Published: Sunday, April 8, 2012, 15:49