Last Updated: Friday, June 22, 2012, 00:30

जकार्ता : इंडोनेशिया की एक अदालत ने 2002 के बाली में हुए विस्फोटों में शामिल रहे उमर पाटेक को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। इस विस्फोट में 202 लोग मारे गए थे।
मुख्य न्यायाधीश एनकेप युलिवर्दी ने 11 घंटे की सुननवाई के बाद कहा कि हम उमर पाटेक को 20 साल जेल की सजा सुनाते हैं। अदालत ने पाटेक को हत्या और विस्फोट का दोषी पाया था। घटना के पूरे 10 साल बाद इस चरमपंथी को सजा मिली है।
इंडोनेशिया के मुख्य पर्यटन स्थल बाली में 2002 में हुए आत्मघाती विस्फोटों में 202 लोग मारे गए थे। इनमें ज्यादातर विदेशी नागरिक थे। (एजेंसी)
First Published: Friday, June 22, 2012, 00:30