Last Updated: Friday, March 23, 2012, 16:01
लंदन : ब्रिटेन में सांसदों के एक समूह ने मांग की है कि महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में बिग बेन टावर का नाम बदलकर एलिजाबेथ टावर कर दिया जाए। बिग बेन लंदन के वेस्टमिंस्टर पैलेस में लगी घड़ी के घंटे का नाम है।
सांसदों ने संसदीय अधिकारियों से मांग की है कि महारानी के 60 साल के शासन का समारोह वैसा ही होना चाहिए जैसा महारानी विक्टोरिया के लिए हुआ था। वर्ष 1860 से पहले वेस्टमिंस्टर पैलेस के पश्चिमी टावर को किंग्स टावर कहा जाता था लेकिन विक्टोरिया के लंबे शासन की खुशी में हुए समारोह में उसका नाम बदलकर विक्टोरिया टावर कर दिया गया।
‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय के सहायक तोबिस एलवुड के नेतृत्व कई दलों के सांसदों ने मांग की है कि जून में ब्रिटेन की महारानी के शासन की हीरक जयंती मनाने के लिए टावर का नाम एलिजाबेथ टावर रखा जाए। कई कैबिनेट मंत्री भी इसका समर्थन कर रहे हैं।
(एजेंसी)
First Published: Friday, March 23, 2012, 21:50