बीमारी से उबरने के बाद पहली बार दिखे प्रिंस फिलिप

बीमारी से उबरने के बाद पहली बार दिखे प्रिंस फिलिप

लंदन : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप हाल में बीमारी से उबरने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखे। वह चर्च में प्रार्थना में हिस्सा लेने के लिए आए थे।

ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के नाम से जाने-जाने वाले प्रिंस फिलिप महारानी के साथ क्रेथी चर्च गए। क्रेथी चर्च बालमोरल से कुछ ही दूर पर है, जहां वे रह रहे हैं।

91 वर्षीय प्रिंस ने जून में हुए ब्लैडर के संक्रमण की पुनरावृत्ति के बाद एहतियात के तौर पर पांच रातें एबरडीन रॉयल अस्पताल में बिताईं। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 27, 2012, 08:57

comments powered by Disqus