Last Updated: Tuesday, July 10, 2012, 14:03
किंग्स्टन (जमैका) : त्रिनिदाद के समुद्री तट पर दुर्लभ लेदरबैक कछुओं के हजारों अण्डे और सोए हुये बच्चे भारी मशीनरी द्वारा कुचल दिये गये। संरक्षणकर्ताओं के अनुसार त्रिनिनाद का उत्तरी समुद्री तट विश्व में विशालतम जीवित समुद्री कछुओं द्वारा घरोंदे बनाए जाने वाला सर्वाधिक घनत्व वाला स्थल है ।
सरकारी कर्मचारी बुलडोजर की मदद से एक होटल के लिये खतरा बन चुकी ग्रांड रिवर नदी की दिशा परिवर्तित कर रहे थे, जहां विश्व भर के पर्यटक इन विशाल संकटग्रस्त कछुओं को अंडे सेते हुये देखने आते हैं।
लेकिन कछुओं की आबादी की निगरानी करने वाले कई संरक्षणकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने कछुओं के अंडे सेने वाली जगह पर अनावश्यक रूप से खुदाई की।
ग्रांड रिवर इन्वायरमेंटल आर्गनाइजेशन’’ के एक सदस्य शेरविन रेज़ ने अनुमान लगाया कि लगभग 20,000 अंडे या तो कुचल दिये गये या गिद्धों और आवारा कुत्तों द्वारा खा लिये गये।
एक टन तक के भार वाले लेदरबैक कछुए सात फीट से भी लम्बे हो सकते हैं और सौ बर्षों तक जिन्दा रहते हैं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, July 10, 2012, 14:03