Last Updated: Sunday, March 24, 2013, 18:56
टोक्यो : जापान में एक किशोरवय बेटे ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या करने के बाद उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि उसे मां पसंद नहीं थी और वह अंगों के चीरफाड़ के बारे में और जानना चाहता था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजधानी टोक्यो के पास एक छोटे से फ्लैट में मां के साथ रहने वाले 19 वर्षीय बेटे ने कथित रूप से चाकूओं का इस्तेमाल बाथरूम में अपनी मां के शरीर को अंगभंग कर उसे 15 टुकड़ों में काट डाला और फिर उन्हें बाथ टब में रखने के बाद टब को पानी से भर दिया। फिर वह अंगों को प्लास्टिक के बैगों में भरकर एक-एक करके उन्हें ठिकाने लगा दिया।
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी मां को पसंद नहीं करता था और वह (मां) एक साधारण इंसान थी। उसने यह भी बताया कि उसकी इंसान के शरीर की चीरफाड़ करने की बहुत इच्छा थी। हालांकि संदिग्ध का नाम जारी नहीं किया गया है क्योंकि जापानी कानून के तहत वह अभी भी नाबालिक है। हत्या का पता 14 मार्च को चला जब मां-बेटे से मिलने एक रिश्तेदार घर पहुंचा, जहां उसे शरीर के कुछ हिस्से मिले। किशोर को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या करीब दो हफ्ते पहले की गई थी। (एजेंसी)
First Published: Sunday, March 24, 2013, 18:56