बोस्टन विस्फोट: प्रत्यक्षदर्शी को मुंबई हमला याद आया

बोस्टन विस्फोट: प्रत्यक्षदर्शी को मुंबई हमला याद आया

बोस्टन : अमेरिका के बोस्टन शहर में मैराथन के दौरान हुए दो बम विस्फोटों की गवाह बनी एक महिला को साल 2008 में मुंबई पर पाकिस्तान आतंकवादियों द्वारा किए हमले की याद आ गई। उस हमले के समय यह महिला मुंबई में थी।

स्टीफनी डगलस बोस्टन मैराथन में अपनी दोस्त लिंडा क्लेयर विलिट्स की हौसला आफजाई करने के लिए पहुंची थीं। कल इसी मैराथन के दो बम विस्फोट हुए। विस्फोटों में तीन लोगों की मौत हो गई और 140 से अधिक लोग घायल हो गए। इन विस्फोटों से स्टीफनी के जेहन में मुंबई हमले की याद ताजा हो गई। नवंबर, 2008 में पाकिस्तान के आतंकवादियों ने मुंबई के कई प्रमुख स्थानों पर हमला किया था जिनमें 166 लोग मारे गए थे।

उन्होंने कहा कि यह दो बार हो चुका है जब दो शहरों में रही हूं और इस तरह की चीजें हुई हैं। अमेरिका के बोस्टन शहर में इस लोकप्रिय मैराथन में कुछ ही सेकेंड के अंतराल पर दो बम विस्फोट हुए। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 16, 2013, 20:10

comments powered by Disqus