Last Updated: Wednesday, September 18, 2013, 12:42
वाशिंगटन : भारतीय मूल के एक अमेरिकी शख्स ने चेक भुगतान गतिविधियों के जरिए फर्जीवाड़ा करने के मामले में अपना दोष स्वीकार कर लिया। इस जालसाजी से अनुमानित तौर पर 400,000 से 10 लाख डॉलर के बीच राजस्व का नुकसान हुआ।
न्याय विभाग और आंतरिक राजस्व सेवा ने कहा है कि न्यूयार्क के इस्टर्न जिले में यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में न्यूयार्क के रिचमंड हिल के रहने वाले गुरमैल सिंह को दोषी ठहराया गया।
सिंह को जेल में तीन साल की अधिकतम सजा और अधिकतम 250,000 डॉलर का जुर्माना हो सकता है। सजा 6 जनवरी 2014 को सुनायी जाएगी।
अदालती साक्ष्य और सिंह की स्वीकारोक्ति, अभियोग के मुताबिक सिंह ने अपनी फैंसी एंड विकी कंस्ट्रक्शन कंपनी इंक के जरिए फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, September 18, 2013, 12:42