`भारत के लिए हथियारों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है रूस`

`भारत के लिए हथियारों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है रूस`

मास्को : रूस ने बीते साल भारत को 3.5 अरब डॉलर के हथियारों के निर्यात का नया समझौता करने के साथ मास्को अब भी नयी दिल्ली के लिए प्रमुख शस्त्र निर्यातक बना हुआ है।

यहां की सरकारी कंपनी ‘रोसोबोर्नोएक्सपोर्ट’ के उप महानिदेशक विक्टर कोमरूदीन ने कहा, ‘‘भारत वैश्विक स्तर पर हथियारों का एक प्रमुख आयातक बना हुआ है और रूस उसके लिए प्रमुख निर्यातक की भूमिका में कायम है।’’ मौजूदा समय में भारत सशस्त्र बलों के साथ मौजूद सभी सैन्य साजो-समान में रूस के हथियारों की हिस्सेदारी करीब 70 फीसदी है।

बीते साल रूस ने 3.5 अरब डालर के हथियारों का नया समझौता किया। इनमें 71 एमआई-17बी5 हेलीकॉप्टरों की खरीद भी शामिल है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, February 5, 2013, 21:17

comments powered by Disqus