Last Updated: Thursday, April 11, 2013, 18:24
बर्लिन : भारत एवं जर्मनी ने साझेदारी के संभावित क्षेत्रों की तलाश के लिए गुरुवार को दूसरी अंतर-सरकारी वार्ता की। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सह अध्यक्षता की। भारत की ओर से विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा, नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री फारूक अब्दुल्ला, मानव संसाधन विकास मंत्री एम.एम. पल्लम राजू और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एस. जयपाल रेड्डी ने हिस्सा लिया। वार्ता में जर्मनी के सात मंत्रियों ने मर्केल का सहयोग किया।
सातों मंत्रियों में गुइडो वेस्टेरवेल्ले (विदेश), फिलिप्प रोसलर (आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी), हैंस पीटर फ्रिएड्रिक (गृह), वोल्फगैंग स्चैउबले (वित्त), डेनियल बहर (स्वास्थ्य), पीटर अल्टेमैएर (पर्यावरण एवं परमाणु सुरक्षा) एवं जॉन वांका (शिक्षा) शामिल थे। वार्ता के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इससे पहले भारतीय प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल को जर्मन संघीय चांसलरी में समारोहपूर्वक स्वागत किया गया।
जर्मनी और भारत के बीच पहली अंतर-सरकारी वार्ता 2011 में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। इस वार्ता में चांसलर मर्केल ने हिस्सा लिया था। (एजेंसी)
First Published: Thursday, April 11, 2013, 18:24