Last Updated: Friday, August 10, 2012, 11:20
त्रिपोली : लीबिया की नवनिर्वाचित असेंबली ने मोहम्मद अल मगरिफ को अपना अध्यक्ष चुना है। इस्लामी विचारों के धुर समर्थक माने जाने वाले मगरिफ को 200 सदस्यीय जनरल नेशनल कांग्रेस में 113 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी अली जिदान को 85 मत मिले।
लीबिया की राष्ट्रीय परिवर्तन परिषद (एनटीसी) ने बुधवार को संवैधानिक शक्तियां नई असेंबली को सौंप दीं थी। असेंबली का चुनाव सात जुलाई को हुआ था। मगरिफ का जन्म 1940 को पूर्वी शहर बेनगाजी में हुआ था। उन्होंने अपने संगठन ‘लीबियन नेशनल सालवेशन फ्रंट’ का नाम बदलकर ‘नेशनल फ्रंट पार्टी’ रख लिया है। लीबियाई असेंबली के अध्यक्ष के चुनाव का सरकारी चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया। (एजेंसी)
First Published: Friday, August 10, 2012, 11:20