Last Updated: Thursday, May 16, 2013, 19:05
सिंगापुर : मलेशिया के नए मंत्रिमंडल में भारतीय समुदाय के लोगों की संख्या बढ़ाने के लिए मलेशिया के प्रधानमंत्री दातुक सेरी नजीब रजाक की भारतीय मूल के लोगों ने सराहना की है। नए मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के दो मंत्री और चार उप मंत्री बनाए गए हैं।
मलेशियन इंडियन कांग्रेस के अध्यक्ष दातुक सेरी जी. पलानीवेल को प्राकृतिक संसाधन एवं पर्यावरण नियुक्त किया गया है तो पार्टी के उपाध्यक्ष दातुक सेरी एस. सुब्रह्मण्यम को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। दोनों मंत्रियों ने गुरुवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
चार उप मंत्रियों में दो मलेशियन इंडियन कांग्रेस के हैं। दोनों मंत्रियों में दातुक एम. श्रवण को युवा एवं खेल मंत्रालय का भार दिया गया है और पी. कमलनाथन को शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्रालय में लिया गया है। तीसरे उप मंत्री दातुक लोगा बाला मोहन पेनानग पीपुल्स प्रोग्रेसिव पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन्हें संघीय क्षेत्र और शहरी कल्याण मंत्रालय में लिया गया है।
चौथे उप मंत्री के रूप में हिंदु राइट प्रोटेक्शन ग्रुप, हिंदु राइट एक्शन फोर्स (हिंड्राफ) के अध्यक्ष पी. वायत मूर्ति हैं जिन्हें प्रधानमंत्री के विभाग में नियुक्त किया गया है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, May 16, 2013, 19:05