माउंट एवरेस्ट को फतह करेंगे प्रिंस हैरी - Zee News हिंदी

माउंट एवरेस्ट को फतह करेंगे प्रिंस हैरी



लंदन : ब्रिटिश तख्त के तीसरे दावेदार प्रिंस हैरी इस वर्ष दुनिया के सबसे उंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट को फतह करने के अपने बरसों पुराने सपने को पूरा करने जा रहे हैं।

 

27 वर्षीय प्रिंस हैरी ने वर्ष 2010 में उत्तरी ध्रुव को फतह करने के बाद इस वर्ष मई में माउंट एवरेस्ट को फतह करने के अपने इरादे को जाहिर किया था। उन्होंने घायल सैनिकों के लिए धनराशि जुटाने के लिए उत्तरी ध्रुव की यात्रा की थी और अपने इस अभियान को ‘वाकिंग विद दी वूंडेड’ का नाम दिया था।

 

उनके प्रवक्ता ने हालांकि बताया कि उनका नया अभियान सेना में उनकी ड्यूटी के उपर निर्भर करेगा। बकिंघम पैलेस ने इस पर किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार किया है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, January 1, 2012, 15:29

comments powered by Disqus