`मासूमों को मारने वाला गीदड़ है प्रिंस हैरी`

`मासूमों को मारने वाला गीदड़ है प्रिंस हैरी`

`मासूमों को मारने वाला गीदड़ है प्रिंस हैरी`लंदन : प्रिंस हैरी के अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ एक सफल अभियान में भाग लेने के कुछ ही दिन बाद देश के सबसे मजबूतों लड़ाकों ने उन्हें मासूमों की हत्या करने वाला ‘गीदड़’ कहा है ।

‘द डेली टेलीग्राफ’ को दिए गए साक्षात्कार में गुलबुद्दीन हिकमत्यार ने कहा, ‘‘ब्रिटिश राजकुमार (हैरी) नशे में धुत्त अवस्था में मासूमों की हत्या करने को अफगानिस्तान आया था। वह बिना किसी शर्म के अपने हेलीकॉप्टर रॉकेटों से मुजाहिद्दीनों का शिकार करना चाहता है।’’ अमेरिका में गुलबुद्दीन को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है।

खबरों के मुताबिक अफगानिस्तान-पाकिस्तान की सीमा पर स्थिति पहाड़ी क्षेत्र के एक शिविर से गुलबुद्दीन ने संकेत दिया कि अफगान विद्रोहियों का प्रिंस (हैरी) के लिए शिकार किया जा रहा है।

अफगानिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री गुलबुद्दीन ने दावा किया, ‘‘लेकिन वह (प्रिंस हैरी) इस साधारण तथ्य को नहीं समझता कि अफगान शेरों और गिद्धों का शिकार आसान नहीं है। गीदड़ शेरों का शिकार नहीं कर सकते। वह वर्ष 1993 से 1994 तक और फिर थोड़े समय के लिए वर्ष 1996 में अफगानिस्तान के प्रधानमंत्री थे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 2, 2013, 19:46

comments powered by Disqus