Last Updated: Sunday, February 24, 2013, 21:25

वॉशिंगटन : अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा का एक डांस वीडियो यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। शनिवार को यू-ट्यूब पर पोस्ट किया गया यह वीडियो जिमी फैलन के लेट नाइट कॉमेडी टॉक शो की एक क्लिप है। टॉक शो में मिशेल जिमी फैलन से डांस के स्टेप सीख रही हैं।
वीडिया में दिखाए गए मिशेल के डांस का तरीका इतना रोचक है कि लोग इसे देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। डांस को `ईवॉल्यूशन ऑफ मॉम डांसिंग` नाम दिया गया है। इसके जरिए मिशेल अपने पति बराक ओबामा के अभियान लेट्स मूव को प्रोत्साहित कर रही हैं। ओबामा के अभियान में यूथ फिटनेस और न्यूट्रिशन पर जोर दिया गया है।
शनिवार को यह वीडियो पोस्ट किया गया था और अब तक लगभग 10 लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे चुके हैं। एक विजिटर का कहना है कि पहली बार मैं अपने तन, मन और आत्मा से अमरीका की फर्स्ट लेडी के साथ हूं। डांस विडियो में कई स्टेप्स हैं। जैसे गो शॉपिंग, गेट ग्रॉसरीज, द हिप बम आदि। (एजेंसी)
First Published: Sunday, February 24, 2013, 21:25