Last Updated: Wednesday, March 20, 2013, 09:22
असीयूट (मिस्र): दक्षिणी मिस्र में सैकड़ों मुस्लिमों ग्रामीणों ने कथित तौर पर अपहृत एक लड़की की तलाश में ईसाइयों की दुकानों पर हमले किए।
दक्षिण मिस्र के बानी सुऐफ प्रांत के अल वास्ता शहर में मुस्लिमों ने कल ईसाइयों की दुकानों पर हमले किए और दो गिरिजाघरों को घेर लिया।
यह लड़की लगभग एक महीने से लापता है। भीड़ ने स्थानीय ईसाइयों पर लड़की के अपहरण का आरोप लगाया। लेकिन सुरक्षा प्रमुख इब्राहिम हुदैब ने कहा कि लड़की अपने घर से सोना और अपना पासपोर्ट लेकर एक स्थानीय मुस्लिम लड़के के साथ भागी है।
इससे पहले भी धर्म परिवर्तन की अफवाह, मुस्लिम-ईसाई प्रेम प्रसंग और गिरिजाघरों के निर्माण को लेकर दोनों धर्म के लोगों में झड़पें होती रही हैं। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, March 20, 2013, 09:22