मिस्र हिंसा: मुस्लिम ब्रदरहुड पर लग सकता है प्रतिबंध

मिस्र हिंसा: मुस्लिम ब्रदरहुड पर लग सकता है प्रतिबंध

मिस्र हिंसा: मुस्लिम ब्रदरहुड पर लग सकता है प्रतिबंध काहिरा : मिस्र की सैन्य समर्थक अंतरिम सरकार इस्लामवादी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड को प्रतिबंधित करने पर विचार कर रही है, हालांकि इस संगठन ने आज और अधिक प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। अंतरिम प्रधानमंत्री हाजिम बबलावी ने मुस्लिम ब्रदरहुड को कानूनी रूप से प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव रखा है। बीते तीन जुलाई को सेना द्वारा मोहम्मद मुर्सी को राष्ट्रपति पद से अपदस्थ किए जाने के बाद पैदा हुए संकट पर यहां की कैबिनेट चर्चा करने वाली है। अब तक हिंसा में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।

बीबीसी के अनुसार बबलावी ने संवाददाताओं से कहा, इन लोगों के साथ कोई समझौता नहीं होगा जिनके हाथ खून में सने हुए हैं तथा जिन्होंने सरकार और संस्थाओं के खिलाफ हथियार उठाया है। उधर, मुस्लिम ब्रदरहुड ने आज अधिक विरोध प्रदर्शनों का ऐलान किया। इस संगठन ने एक बयान में कहा कि काहिरा में आज कई मार्च निकाले जाएंगे। मिस्र के गृह मंत्रालय ने कहा है कि पूरे देश में हुई हिंसा में मुस्लिम ब्रदरहुड के 1,004 सदस्य मारे गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, August 18, 2013, 18:00

comments powered by Disqus