मुनरो की दुर्लभ तस्वीर होगी नीलाम

मुनरो की दुर्लभ तस्वीर होगी नीलाम

मुनरो की दुर्लभ तस्वीर होगी नीलाम लंदन : गुजरे जमाने की जानी मानी अदाकारा मर्लिन मुनरो के स्कूल के दिनों (वर्ष 1941) की एक दुर्लभ तस्वीर नीलाम होने जा रही है और उसके 1500 पाउंड में नीलाम होने की उम्मीद है।

इस तस्वीर में 15 वर्षीय मुनरो लॉसएंजिल्स में राल्फ वाल्डो इमर्सन जूनियर हाईस्कूल में अपने सहपाठियों के साथ खड़ी हैं। बचपन में वह नोरमा जीन बेकर नाम से जानी जाती थीं।

मिरर ऑनलाइन ने खबर दी है कि चौबीस इंच लंबी और आठ इंच चौड़ी इस तस्वीर जब चेशायर के स्टॉकपोर्ट नीलाम होगी तब 1500 पाउंड तक उसकी बोली लग सकती है।

इसी दौरान राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना द्वारा भेजे गए नौ क्रिसमस कार्ड भी नीलाम होंगे। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 26, 2012, 17:35

comments powered by Disqus