`मुबारक की किस्मत मिस्र की जनता के हाथ में`

`मुबारक की किस्मत मिस्र की जनता के हाथ में`

ट्रॉम्सो (नार्वे) : अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा पर सीधे तौर पर टिप्पणी नहीं की लेकिन उन्होंने कहा कि मुबारक की किस्मत मिस्र की जनता, उनकी न्यायिक व्यवस्था और उनकी सरकार के हाथ में है।

कभी अमेरिका के सहयोगी रहे 84 वर्षीय मुबारक को शनिवार को पिछले साल उनके शासन के खिलाफ हुए विद्रोह के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या को रोकने में विफल रहने को लेकर सजा सुनाई गई। इस प्रदर्शन ने उन्हें साल 2011 में सत्ता छोड़ने पर मजबूर किया था।

हिलेरी ने मिस्र में हाल में हुए राष्ट्रपति चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष बताया। उन्होंने कहा कि यह मिस्र के लोकतंत्र की दिशा में बढ़ने का एक और संकेत है। मिस्र में राष्ट्रपति के पद के लिए निर्णायक मुकाबला मध्य जून में मुबारक शासन के अंतिम प्रधानमंत्री और मुस्लिम ब्रदरहुड के एक सदस्य के बीच होगा। (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 2, 2012, 20:41

comments powered by Disqus