मून ने शांति सैनिकों की रिहाई का स्वागत किया

मून ने शांति सैनिकों की रिहाई का स्वागत किया

मून ने शांति सैनिकों की रिहाई का स्वागत कियासंयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने पिछले सप्ताह विवादित इलाके गैलन हाइट्स में बंधक बनाए गए शांति सैनिकों की रिहाई का स्वागत किया है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक, इजराइल और सीरिया के मध्य क्षेत्र में तैनात संयुक्त राष्ट्र के 21 शांति सैनिकों को बुधवार को सीरिया सरकार के हथियार बंद विरोधियों ने बंधक बना लिया गया था। ये शांति सैनिक फिलिपींस के नागरिक थे।

इन सैनिकों को शनिवार को जार्डन की सीमा पर ले जाकर छोड़ दिया गया। ये शांति सैनिक संयुक्त राष्ट्र की डिजइंगेजमेंट आब्जर्वर फोर्स (यूएनडीओएफ) का हिस्सा हैं जो कि सीरिया और इजराइल के बीच 1973 में हुए युद्ध के बाद 1974 के मुक्ति समझौते की निगरानी करता है।

संयुक्त राष्ट्र के मुख्य प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि मून ने शांति सैनिकों की सुरक्षित रिहाई के सम्बंध में किए गए प्रयास की सराहना की। (एजेंसी)

First Published: Monday, March 11, 2013, 12:37

comments powered by Disqus