मेक्सिको में बस हादसा, 11 लोगों की मौत

मेक्सिको में बस हादसा, 11 लोगों की मौत

दुरांगो : मेक्सिको में प्रशांत महासागर से लगे पर्यटन स्थल मजतलान की ओर जा रही एक बस के पहाड़ी र्दे में गिरने से ग्यारह लोगों की मौत हो गयी और 23 अन्य घायल हो गए।

दुरांगो राज्य नागरिक रक्षा अधिकारी अरतुरो गलिंदो ने बताया कि यह बस शुक्रवार को तलक्सकाला से मजतलान की ओर जा रही थी। बस सियेरा मादरे की पहाड़ियों में 50 मीटर नीचे एक र्दे में गिर गयी। एक महीने पहले हुई एक अन्य बस दुर्घटना में 26 लोग मारे गए थे।

राष्ट्रपति फिलिप काल्डरोन ने हाल ही में कहा था कि यातायात दुर्घटनाओं की वजह से मेक्सिको में हर साल 16 हजार लोगों की मौत होती है। इस तरह मेक्सिको सड़क दुर्घटनाओं के मामले में दुनिया में सातवें स्थान पर है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, August 18, 2012, 09:24

comments powered by Disqus