मेरे पेट में बर्लुस्कोनी का बच्चा : मॉडल

मेरे पेट में बर्लुस्कोनी का बच्चा : मॉडल

मेरे पेट में बर्लुस्कोनी का बच्चा : मॉडलरोम : अपनी रंगीनमिजाजी की वजह से पद और प्रतिष्ठा गंवाने वाले पूर्व इतालवी प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के सामने फिर से एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। जर्मनी की एक मॉडल का दावा है कि उसके गर्भ में बलुस्कोनी का बच्चा पल रहा है।

एक अखबार के साथ बातचीत में 38 साल की सबीना बेगन ने उस अफवाह को सही करार दिया कि वह बर्लुस्कोनी के बच्चे की मां बनने वाली हैं।

बोस्नियाई मूल की इस सुंदरी ने कहा, यह बड़ी साधारण सी बात है। मैं उनके (बर्लुस्कोनी) के सिवाय किसी दूसरे मर्द के साथ हमबिस्तर नहीं हुई।

इस मॉडल के दावे पर बर्लुस्कोनी ने कोई टिप्पणी नहीं की है। सबीना ने कहा कि फिलहाल बर्लुस्कोनी भारी तनाव में हैं और वह फिर से राजनीतिक परिदृश्य में लौटने को उतावले हैं।

सबीना का असली नाम बेगानोविक है। बर्लुस्कोनी की ‘बुंगा बुंगा’ पार्टियों को लेकर इस जर्मन मॉडल का नाम सुखिर्यों में आया था।

एक नाबालिग यौनकर्मी के साथ संबंध बनाने का मामला सामने आने के बाद नवंबर, 2011 में बर्लुस्कोनी ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अब भी संसद के सदस्य हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 24, 2012, 18:57

comments powered by Disqus